ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग दिनभर हल्के कपड़ों में घूम रहे हैं। रात में भी लोग कम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

होली से पहले हो सकती है उत्तराखंड सरकार के 88 खली पड़े पदों पर मंत्री-राज्यमंत्रियों की घोषणा 

उत्तराखंड में फरवरी माह में पारा तेजी से बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आठ से 10 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जबकि, पर्वतीय जिलों में तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा।

उत्तराखंड के देहरादून सहित तमाम क्षेत्रों में मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक दो दिन में मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

फरवरी माह में 2021 में उच्चतम तापमान 31.8 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार भी तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बरसात होने के आसार हैं।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया-  टीम इंडिया ने दिल्ली टेस्ट में तीसरे ही दिन ही 6 विकेट से जीत हासिल की 

हिमस्खलन की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम शुष्क रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान आठ से दस डिग्री सेल्सियस बढ़ने के कारण अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ पिघलेगी। इससे उत्तराखंड की नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही फसलों को दुष्प्रभाव से बचाने के लिए सिंचाई करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें -  अवकाश के दिन भी जारी रही पैक्स कर्मचारियों की हड़ताल, शासन-प्रशासन को उग्र आंदोलन की चेतावनी

चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाला गुट अब जाएगा सुप्रीम कोर्ट, शिवसेना पर कब्जे की जंग

अचानक बढ़े तापमान से दूर हुए गर्म कपड़े

अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि लोग दिनभर हल्के कपड़ों में घूम रहे हैं। रात में भी लोग कम गर्म कपड़ों का इस्तेमाल कर रहे हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह तक मौसम में ठंडक बरकरार थी, जिससे धर्मनगरी के लोगों को दिनभर गर्म कपड़ों का प्रयोग करना पड़ रहा था। रात के समय में तो सर्दी के प्रकोप से बचने के लिए लोगों को भारी-भरकम गर्म कपड़े पहनने पड़ रहे थे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में महिला ASI गिरफ्तार: समझौता कराने के नाम पर मांगी ₹10 हजार की रिश्वत, सतर्कता टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

15 फरवरी को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन अगले ही दिन मौसम ने करवट बदली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में ढाई से तीन डिग्री का ताप बढ़ गया। अधिकतम तापमान 27.5 व न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया था। अचानक मौसम में हुए बदलाव ने रविवार को दोपहर में गर्मी और बढ़ा दी।

भगत सिंह कोश्यारी के देहरादून पहुंचते ही पार्टी के भीतर चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म, घर लौटते ही हुए सक्रिय 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad