ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर। कोतवाली इलाके के पहाड़गंज में एक शादी की पार्टी में प्रतिबंधित मांस पकाने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कच्चा व अधपका मांस बरामद कर वीडियोग्राफी भी की है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

13 अक्टूबर को दरोगा प्रवीण सिंह रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि पहाड़गंज मस्जिद वाली गली स्थित अजगर अली के घर पर शादी समारोह की दावत चल रही है। जिसमें भैंस के मांस सहित प्रतिबंधित मांस भी तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर दबिश दी तो पाया कि भट्टी बनाकर पतीले में प्रतिबंधित मांस रखा हुआ है और कुछ भगौने में मांस भी पक रहा था। जिसको खाने के लिए लोगों की भीड़ भी एकत्रित थी।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर देहरादून में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र; दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

जब इस संबंध में जानकारी मांगी तो जानकारी देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी देवेंद्र कुमार को मौके पर बुलाया और बरामद मांस की जांच करवाई। इसके आधार पर पुलिस ने 66 किग्रा प्रतिबंधित गोमांस भी बरामद किया।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व CM हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर FIR, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में किया था प्रदर्शन

साथ ही पशु चिकित्साधिकारी देवेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि असगर अली की दो बेटियों की शादी थी और मांस को बरेली इलाके से लाया गया है। इसके बाद पशु विभाग ने मांस के सैंपल जांच को भेज दिए हैं और पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad