ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. इसी कड़ी में आज फिर लोगों को मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. वहीं मौसम विभाग ने कुछ पहाड़ी जिलों में बर्फबारी का अंदेशा जताया है. साथ ही देहरादून के कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है. लेकिन मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. वहीं बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड बढ़ सकती है.

गौर हो कि ठंड के कारण बाजारों में भी रौनक कम दिखाई दे रही है. लोग घरों से लेट निकल रहे हैं. आज उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इन दिनों जहां एक ओर पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दोपहर में धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है. वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरे ने लोगों की परेशानियों में इजाफा कर दिया है. जिससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं.

वहीं मौसम विभाग की बात करें तो आज प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून , टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिले में बर्फबारी की अंदेशा जताया गया है. जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. राजधानी देहरादून में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान 21°C व 6°C के लगभग रहने की संभावना है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad