खबर शेयर करें -

नैनीताल। ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव से ठीक पहले जिले में सियासी तनाव चरम पर पहुंच गया है। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वोट देने जा रहे कांग्रेस के 6–7 जिला पंचायत सदस्यों का अपहरण करने की कोशिश की गई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी, पूर्व विधायक संजीव आर्य और हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के साथ मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। कांग्रेस का आरोप है कि हमला सिविल ड्रेस में आए लोगों ने किया और मौके पर मौजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।

यह भी पढ़ें -  लालकुआँ: यूनिट हेड प्रणव शर्मा ने फहराया तिरंगा; बोले- 'सुरक्षा, गुणवत्ता और अनुशासन ही सच्ची स्वतंत्रता'

कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी ने दावा किया कि झड़प में उनके पति पर भी हमला हुआ और कई कांग्रेस सदस्यों के कपड़े फाड़ दिए गए। पूरे घटनाक्रम को यशपाल आर्य के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारित भी किया गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा किसी भी तरह से चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं (बड़ी खबर) सांसद अजय भट्ट ने स्वतंत्रता दिवस पर रिबन काटकर किया लोकार्पण, नगर के प्रवेश मार्गों को मिला नया व आकर्षक स्वरूप

हालांकि, इस मामले में अभी तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन हरकत में आ गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र चुनाव वाले दिन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। क्षेत्र में बिना अनुमति के पांच या अधिक लोगों के एकत्रित होने, सार्वजनिक सभा, जुलूस, नारेबाज़ी, हथियार लेकर मतदान स्थल के पास जाने पर रोक लगाई गई है। मतदान और मतगणना स्थल के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे, और आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं: समिति चुनाव की आचार संहिता का पूर्ण पालन करते हुए देशभक्ति के साथ संपन्न हुआ उत्सव, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad