खबर शेयर करें -

रोडवेज की आरएम पूजा जोशी को निलंबित कर दिया गया है। भीमताल बस हादसे के बाद ये परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अब रोडवेज विभाग ने उन्हें देहरादून निगम मुख्यालय अटैच किया गया है।

मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख, गंभीर घायलों को 3-3 लाख रुपए की घोषणा

यह भी पढ़ें -  किच्छा-पंतनगर के बीच रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, इस वैकल्पिक मार्ग से गुजरें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा 5 लाख रुपए जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 3-3 लाख रुपए एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को 15-25 हजार रुपए दिए जाएंगे। साथ ही, प्रभावितों को सरकारी स्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एम्स ऋषिकेश से चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ भी हल्द्वानी पहुंच गया। सीएम ने रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस प्रशासन की मदद करने पर स्थानीय लोगों के प्रयास को सराहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  ​अमझड़ साधन सहकारी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न: 4.45 करोड़ का कारोबार, 12 लाख का मुनाफा; किसानों को 15% लाभांश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad