खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सल्ट मर्चुला के पास कूपी में एक बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 38 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बस 40 सीटर थी और इसमें 55 से ज्यादा यात्री सवार थे मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। अल्मोड़ा और हल्द्वानी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से रामनगर आ रही थी।

यह भी पढ़ें -  🗳️ कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ चुनाव सम्पन्न

जानकारी के अनुसार, नैनी डांडा से रामनगर जा रही एक बस आज सुबह खाई में गिर गई। गीत जागीर नदी के किनारे गिरी बस में 38 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : सुरक्षा ड्यूटी में तैनात महिला होमगार्ड्स कर्मी की बैठे बैठे हुई मौत

आपदा प्रबंधन अधिकारी अल्मोड़ा विनीत पाल ने बताया कि 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। टीम रेस्क्यू में जुटी है।

– बस 40 सीटर थी। बस में 55 से ज्यादा यात्री थे। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद ही बस से बाहर निकल आए। कुछ लोग छिटक कर नीचे गिर गए। घायल लोगों ने ही जानकारी दूसरों तक पहुंचाई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। घायलों को अस्पताल ले जाने का काम किया जा रहा है।