ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पुलिस का जुआरियों के अड्डों पर सर्जिकल स्ट्राइक: दर्जन भर जुआरी गिरफ्तार, छह लाख 66 हजार रुपए की नकदी बरामद

 

लालकुआं। दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सट्टा-जुआ एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरु किया है। इसी क्रम में कोतवाली लालकुआं व एसओजी टीम ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 7 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बलवंत की खाली दुकान, काररोड बिन्दुखत्ता से 1,01,650 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय सिंह पुत्र रतन सिंह, विजय जोशी पुत्र भुवन चंद्र जोशी, बलवंत सिंह पुत्र स्व. खिलाफ सिंह, नरेंद्र सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह, कुवर सिंह पुत्र तेज सिंह, खड़क सिंह पुत्र माधव सिंह और कमलेश सिंह पुत्र उत्तम सिंह शामिल हैं।
इन सभी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में मुकदमा अपराध संख्या 217/25, सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। छापेमारी में एसओजी प्रभारी राजेश जोशी, महिला उप निरीक्षक अंजू यादव, उप निरीक्षक दया किशन सती सहित पुलिस टीम के अनेक सदस्य मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा ने बताया कि दीपावली पर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।