breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

प्रयागराज में UPSC छात्र ने लड़की बनने की चाहत में कर डाला खौफनाक कदम, खुद ही काट लिया निजी अंग

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल लाइंस इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां अमेठी निवासी, 17 वर्षीय UPSC अभ्यर्थी ने जेंडर बदलने की तमन्ना में खुद ही अपना निजी अंग काट लिया। युवक किराये के कमरे में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह अक्सर गूगल और यूट्यूब पर लड़का से लड़की बनने की जानकारी खोजता था और इसी जुनून में कटरा के एक निजी डॉक्टर से सलाह ले ली।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

डॉक्टर के सुझाव पर छात्र ने घर पर खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया और सर्जिकल ब्लेड की मदद से निजी अंग काट डाला। घटना के कई घंटे बाद जब दर्द बढ़ा, तो मकान मालिक ने उसे बेली अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल रेफर किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

छात्र का कहना है कि उसे लड़कों में ही आकर्षण है, आवाज और चाल भी लड़कियों जैसी लगती है, इसलिए जेंडर चेंज करना चाहता था। उसकी मां ने बताया कि बेटे को IAS बनते देखने का सपना था, लेकिन बेटे के मन में चल रही इस चाहत की जानकारी नहीं थी। फिलहाल छात्र की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

यह घटना समाज में जेंडर डिस्फोरिया व मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता की जरूरत को उजागर करती है। विशेषज्ञों की राय है कि इस तरह के मामलों में डॉक्टर की सलाह और काउंसलिंग जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।