breaking news
ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। देश की स्वास्थ्य सेवाओं में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के उस बड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब पंजीकृत फार्मासिस्ट भी अपना क्लीनिक खोल सकेंगे. इस निर्णय से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाली आम जनता को त्वरित प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग

​3 माह की ट्रेनिंग और आवश्यक शर्तें

इस नियम के अंतर्गत फार्मासिस्टों को मरीजों की जांच करने और आवश्यक दवाएं लिखने का अधिकार तो होगा, लेकिन इसके लिए एक अनिवार्य शर्त रखी गई है. क्लीनिक खोलने के इच्छुक फार्मासिस्ट को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 महीने का एमबीबीएस प्रमाणपत्र कोर्स (ट्रेनिंग) करना होगा. इस कोर्स में उन्हें बीमारियों की पहचान, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन स्थिति में दवा देने और गंभीर मरीजों को बड़े अस्पताल में रेफर करने की ट्रेनिंग दी जाएगी.

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इस फैसले से देश के हजारों पंजीकृत फार्मासिस्टों को सीधा फायदा होगा. ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी को देखते हुए यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा. अब ग्रामीण व कस्बाई इलाकों के लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।