breaking news
खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड सरकार की नई राशन वितरण व्यवस्था के तहत यदि आपकी ई-केवाईसी अभी तक अंगूठे के निशान या रेटिना स्कैन के अभाव में पूरी नहीं हो पाई है तो भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपनी फेसबुक आईडी के माध्यम से स्पष्ट किया है कि राशन वितरण रोका नहीं जाएगा और सभी पात्रों को उनके निर्धारित समयानुसार राशन मिलेगा।वे उन लोगों के लिए भी राहत की खबर लाई हैं जिनके घर के मुखिया रोजगार आदि के कारण घर पर नहीं हैं या जो अत्यंत बुजुर्ग तथा असाध्य रोगी हैं।

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

 

उनके लिए विभाग ने विशेष प्रावधान बनाए हैं और इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए केंद्र सरकार ने 30 नवंबर की समय सीमा तय की है, लेकिन समय सीमा के बाद भी राशन वितरण बाधित नहीं होगा और ई-केवाईसी पूरी करने के लिए अतिरिक्त अवधि दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल दुग्ध संघ का बड़ा फैसला: दुग्ध उत्पादकों के लिए ₹2 मूल्य वृद्धि की घोषणा, 700 महिलाओं के बीच अध्यक्ष मुकेश बोरा ने दी सौगात

उन्होंने राशन कार्डधारकों से कहा है कि वे इस जानकारी को अपने सभी परिचितों और पड़ोसियों तक पहुंचाएं ताकि किसी को भी परेशानी न हो।

यह आदेश प्रदेश के सभी जनपदों में लागू है और खाद्य विभाग ने इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं ताकि सस्ते और सुरक्षित राशन का लाभ सभी सही लोगों को पहुंच सके।

यह भी पढ़ें -  🔥 विधानसभा में गरजे सीएम धामी! ‘लैंड जिहादियों से बचाई सरकारी जमीन’, विपक्ष पर भी तीखा हमला

यह राहत भरी खबर राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत देगी, खासकर उन लोगों को जो बायोमेट्रिक ई-केवाईसी में तकनीकी अड़चनों और व्यावसायिक कारणों से पिछड़ गए हैं।

राशन वितरण में किसी भी तरह की बाधा नहीं आएगी और सरकार की यह पहल जनसामान्य के हित में है।

(सूचना स्रोत: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की फेसबुक आईडी)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad