ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

निकटवर्ती क्षेत्र गौलापार में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

खेड़ा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे 32 वर्षीय मनोज सिंह पुत्र स्व. बहादुर सिंह निवासी हाल बागजाला, मूल निवासी पाटी, चम्पावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उनके साथी हल्द्वानी निवासी पुष्कर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

आसपास के लोगों की मदद से दोनों को तत्काल बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनोज सिंह को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर हालत को देखते हुए पुष्कर सिंह को बेस से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

मृतक मनोज सिंह हल्द्वानी के मंगलपड़ाव क्षेत्र में स्थित एक होटल में कारीगर के रूप में कार्यरत था। घटना के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है।

एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बाइक की रफ्तार तेज होने को वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

गौलापार क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के चलते खतरा लगातार बना हुआ है, जिस पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।