ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

गदरपुर रोड पर सड़क हादसे में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक गदरपुर रोड पर स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था और ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

उत्तराखंड की किताबों से भी हटाया गया मुगलों का इतिहास, 12वीं इतिहास की किताब से गायब हुए विषय 

गदरपुर रोड पर सड़क हादसे में बीती रात एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक गदरपुर रोड पर स्थित किसी फैक्ट्री में काम करता था और ड्यूटी करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान उसे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

जानकारी के मुताबिक पीपली नंबर एक गदरपुर निवासी राजू मंडल पुत्र सुभाष मंडल गदरपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार रात वह ड्यूटी समाप्त कर बाईक से घर लौट रहा था। तभी धौलपुर के पास अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

हनुमान जन्मोत्सव पर देश भर में अलर्ट, बंगाल में सेंट्रल फोर्स गयी तैनात, दिल्ली में पुलिस के साये में निकलेगी शोभायात्रा

108 की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां अन्यत्र रैफर कर दिया गया। इसी बीच उसकी मौत हो गयी। मृतक के दो बच्चे हैं। मृतक की पत्नी सुनाली मंडल कुछ समय से पति से अलग ट्रांजिट कैम्प में किराये के मकान में रह रही है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: हाईवे पर टुकटुक से छिटककर नीचे गिरा युवक, सिर पर गंभीर चोट लगने से हुई मौत; परिवार में मातम

सुनाली का कहना है कि तीन दिन पहले पति उसके साथ था। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिर से पकडे गए 9 और नए नकलची, आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad