खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता/गौलापार (नैनीताल)। राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा तैराकी प्रतियोगिता में द न्यू स्कॉलर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिंदुखत्ता के प्रतिभावान छात्र कनिष्क जोशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कनिष्क ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग, 27 सितंबर को प्रस्तावित है बड़ा आंदोलन; चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा तैराकी प्रतियोगिता सत्र 2026-27 के तहत 26 और 27 सितंबर 2026 को गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अलग-अलग आयु वर्गों में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें -  बिग ब्रेकिंग: ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, बोले- खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया

कनिष्क जोशी ने अपनी प्रतिभा और शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रतियोगिता में तीन पदक अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। छात्र की उपलब्धि पर विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें -  (बड़ी खबर) बिंदुखत्ता: ​द न्यू स्कॉलर के कनिष्क जोशी ने तैराकी में जीते 3 पदक, जानिए

कनिष्क की इस उपलब्धि से बिंदुखत्ता क्षेत्र में भी खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताते हुए कनिष्क के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad