ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता निवासी दीपक रावत पत्नी के इलाज के लिए हल्द्वानी बेस अस्पताल आए थे, लेकिन यहां उनके साथ सड़क पर बड़ी लूटपाट हो गई। दीपक ने बताया कि कुछ शातिर युवकों ने उन्हें नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उनके 19 हजार रुपये, मोबाइल फोन एवं पर्स लूट लिए।पीड़ित युवक ने पुलिस को कई बार मामले की शिकायत देने की कोशिश की, लेकिन कोतवाली और भोटिया पड़ाव चौकी में उनको लुका-छिपी का शिकार होना पड़ा। दीपक का आरोप है कि कोतवाली की महिला दरोगा ने उनकी तहरीर लेने से लगातार मना कर भोटिया पड़ाव भेजा, जहां पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।कोतवाल अमरचंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पीड़ित युवक बेहद परेशान और असमंजस में है क्योंकि न्याय के लिए वह दिनभर कोतवाली के चक्कर काटता रहा।यह मामला न सिर्फ एक लूट का है, बल्कि पुलिस कार्रवाई की अनदेखी व लापरवाही का भी उदाहरण है, जो कि आम नागरिकों के लिए चिंता का विषय है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।