ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

लालकुआं-: बिन्दुखत्ता के छात्र हर्षवर्धन राठौर ने 94.6 प्रतिशत अंक लाकर किया बिन्दुखत्ता क्षेत्र का नाम रोशन

दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने इस वर्ष की दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इन परिणामों में बिन्दुखत्ता के एक छात्र ने उच्च अंकों से पास होकर दिखाया है।

इस छात्र का नाम हर्षवर्धन सिंह राठौड़ है, जो ऑरम ग्लोबल पब्लिक स्कूल का छात्र है। हर्षवर्धन ने इस परीक्षा में 94.6% अंक प्राप्त किए हैं। छात्र की इस सफलता पर छात्र के दादा जी प्रेम सिंह राठौर और दादी श्रीमती हीरा देवी ने अपने पोते को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व CM हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर FIR, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में किया था प्रदर्शन

हर्षवर्धन के पिता रमेश सिंह राठौड़  ने अपने पुत्र के इस उत्कृष्ट परिणाम पर गर्वित होते हुए कहा, “हमें यह जानकर गर्व है कि हर्षवर्धन ने अपनी मेहनत और लगन से पढ़ाई की है और उसने उसे सफलता भी मिली है।”

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान

छात्र ने अपनी मेहनत और प्रयासों के लिए अपने शिक्षकों और परिवार  तथा दादा और दादी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे इस सफलता तक पहुंचाने के लिए मेरे परिवार, दोस्त और शिक्षकों का बहुत बहुत धन्यवाद।”

इसी दौरान, ऑरम ग्लोबल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या ने भी हर्षवर्धन की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा, “हर्षवर्धन ने हमेशा पढ़ाई में उत्कृष्टता का प्रयास किया है और उसका यह परिणाम उसकी मेहनत का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे स्कूल के छात्र-छात्राएं इस प्रकार की सफलता प्राप्त कर रहे है।”

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग हर्षवर्धन की इस उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad