ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

त्रिपुरा : उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के ग्राम बिंदुखत्ता, पूर्वी घोड़ानाला निवासी भावना जोशी ने त्रिपुरा में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय अंडर-17 जूडो चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल कर उत्तराखंड व क्षेत्र का नाम रोशन किया। पूर्वी घोड़ानाला निवासी व्यवसाई भुवन जोशी की पुत्री भावना जोशी वर्तमान में मध्य प्रदेश के साईं स्पोर्ट कालेज में जूडो का प्रशिक्षण ले रही है।

यह भी पढ़ें -  ​लालकुआं बिंदुखत्ता:खुशी के पलों में भी नहीं भूले हक की लड़ाई: राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाने के लिए जश्न के बीच गूंजे नारे, वीडियो

त्रिपुरा के एनएसआरसीसी जिम्नेजियम हॉल में आयोजित इस टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी की निगाहें भावना पर टिकी थीं। अंडर-48 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा करते हुए, उन्होंने पहले ही मुकाबले से अपना दबदबा दिखाया। और उनका मुकाबला फाइनल तक कायम रहा। किंतु उदयपुर के विवेकानंद जूडो सेंटर की छात्रा से तानिया से काटे की टक्कर में हार गई। और उन्हें रजत पदक से संतुष्ट रहना पड़ा। जबकि दिल्ली की जीविका टोकस को कांस्य पदक मिला। भावना की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड: 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, केदारनाथ-बदरीनाथ में उमड़ रही भीड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad