ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हरिद्वार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। एक भाजपा नेत्री को उनके प्रेमी के साथ गार्डन में रोमांस करते हुए पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रेमी की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उन्हें बुरी तरह से पीट डाला। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेत्री और युवक के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, भाजपा नेत्री के पति को इनके रिश्ते के बारे में पता चल गया था, लेकिन इसके बावजूद  भाजपा नेत्री को कोई डर नहीं था और उसने अपने अवैध संबंधों को जारी रखा और इसी गम में उनके पति डिप्रेशन में चले गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

रविवार रात को भाजपा नेत्री अपने प्रेमी से मिलने के लिए गार्डन गई थी, जहां प्रेमी की पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य दोनों का पीछा करते हुए वहां पहुंच गए और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। घटना का वीडियो किसी शख्स ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे इलाके में हलचल मच गई।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad