खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: 24 वर्षीय युवक ने बाथरूम में गला रेतकर की आत्महत्या, घर में मातम

हल्द्वानी, 08 सितंबर 2025।
कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में रविवार देर रात दर्दनाक घटना हुई, जहां 24 वर्षीय युवक सृजल जोशी ने घर के बाथरूम में गला रेतकर आत्महत्या कर ली। परिजन तत्काल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसर गया।

सूत्रों के अनुसार मृतक सृजल जोशी के पिता राहुल जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बीजेपी और आरएसएस के कई नेता अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि सृजल ने आत्महत्या से पहले इंटरनेट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने किसी बीमारी से जूझने का जिक्र किया था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad