ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में घर आई साली की 11 साल की बेटी को जीजा ने हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के चीखने वाले से घरवाले आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। 

बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में फुर्ती दिखाते हुए बनभूलपुरा पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और आनन-फानन में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।

बताया जाता है कि 11 वर्षीय बच्ची की मां की बहन बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहती है। कुछ माह पहले महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया था। गुरुवार को महिला ने अपनी 11 वर्षीय बेटी को बनभूलपुरा में रहने वाली अपनी बहन व जीजा के घर भेजा था। गुरुवार को रात ज्यादा हुई तो बच्ची वहीं रुक गई। देर रात महिला का जीजा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। बताते हैं कि लोग घर में सोए हुए थे और इसी का फायदा उठा कर वह बच्ची के पास पहुंच गया। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच बच्ची चीखी तो घरवाले जाग गए। घरवालों के जागते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची से चीखने और रोने की वजह पूछी। बच्ची ने आरोपी मौसा की करतूत अपनी मां को बता दी। जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इस घटना के बाद घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया और सूचना बनभूलपुरा पुलिस को दी गई।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की गई और कुछ ही देर में उसे दबोच लिया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad