ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के कमसाल गांव के बीएसएफ में तैनात हेड कांस्टेबल लखपत लाल का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया. वे अपनी बेटी के शादी के लिए इन दिनों छुट्टी लेकर घर आए हुए थे. जबकि, बेटी की शादी आगामी 5 मई को होनी थी, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया. जिससे घर, परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, बीती 28 अप्रैल को बीएसएफ के हेड कांस्टेबल लखपत लाल (उम्र 48 वर्ष) अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए सीएचसी अगस्त्यमुनि गए हुए थे. डॉक्टरों ने जरूरी जांच कर उन्हें आराम करने की सलाह दी. जिसके बाद लखपत लाल दवा लेकर अपने विजयनगर स्थित मकान पर चले गए. जहां परिवार भी रहता है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि शाम को करीब 6 बजे उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की, जब तक परिजन कुछ समझ पाते वो बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि लाया गया. जहां सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अगस्त्यमुनि अस्पताल में जरूरी औपचारिकताओं के बाद पार्थिव शरीर को परिजनों को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

पैतृक घाट पर सैन्य सम्मान से हुई अंत्येष्टि: इधर, आज यानी 29 अप्रैल को सौड़ी स्थित मंदाकिनी नदी के पैतृक घाट पर बीएसएफ जवान लखपत लाल को आईटीबीपी और पुलिस के जवानों ने अंतिम सलामी दी. साथ ही पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. जहां हेड कांस्टेबल की सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई. उनके बेटे ने चिता को मुखाग्नि दी.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

पत्नी और 3 बच्चों को पीछे छोड़ गए लखपत लाल: हेड कांस्टेबल लखपत लाल अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं. स्थानीय निवासी डीएल मंगवाल ने बताया कि वो इन दिनों मणिपुर में तैनात थे. जो अपनी बेटी के विवाह के लिए छुट्टी लेकर इन दिनों घर आए हुए थे, लेकिन उनका निधन हो गया.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad