खबर शेयर करें -

गंगोत्री धाम के दर्शन करने जा रहे मध्य प्रदेश के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री हाईवे पर झाला पुल के पास पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला। हादसे में पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

बस में 31 यात्री सवार थे। वहीं, बस के बीच सड़क पर पलटने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। हर्षिल थाना प्रभारी एसआई उमेश नेगी ने बताया, शुक्रवार सुबह सवा छह बजे एक बस गंगोत्री धाम दर्शन के लिए यात्रियों को ले जा रही थी। इस दौरान झाला पुल के पास बेकाबू होकर सड़क पर ही पलट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। बताया, पांच यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad