ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

कई लोगों को पेशाब करने के बाद प्यास लगने लगती है और वे एक गिलास पानी गटक जाते हैं. लोगों को लगता है कि शरीर के हाइड्रेशन को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसा करना चाहिए.

जबकि कुछ लोगों का मानना है कि पेशाब करने के बाद पानी पीने से किडनी स्टोन समेत कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं. इंटरनेट पर आपको तमाम ऐसी रिपोर्ट्स मिल जाएंगी, जिनमें दावा किया गया है कि पेशाब करने के बाद पानी पीने से किडनी की बीमारियां हो सकती हैं. क्या वाकई पेशाब करने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए? इसकी हकीकत डॉक्टर से जान लेते हैं.

यह भी पढ़ें -  Breaking:उत्तराखंड: 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक और कोषागार भी रहेंगे बंद

प्यास लगना हमारे शरीर की फिजियोलॉजिकल प्रोसेस है. जब हमारे ब्लड में पानी कम होने लगता है, तब इससे प्यास लगने लगती है. कई लोग कम पानी पीते हैं, जबकि कुछ लोगों को ज्यादा प्यास लगती है. यह सब लोगों के हाइड्रेशन पर डिपेंड करता है. जब-जब लोगों को प्यास लगे, तब-तब पानी पीना चाहिए. बिना प्यास के जबरदस्ती पीना नहीं पीना चाहिए. ज्यादा पानी पीने से हमारे हार्ट और किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है. ऐसे में लोगों को वॉटर इनटेक पर ध्यान देना चाहिए.

क्या पेशाब करने के बाद पीना चाहिए पानी? पेशाब करने के बाद पानी पीने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है. अगर आपको पेशाब करने के तुरंत बाद प्यास लगे, तो पानी पी लेना चाहिए. जो लोग यह मानते हैं कि पेशाब करने के तुरंत बाद पानी पीने से किडनी की बीमारियां हो सकती हैं, वे पूरी तरह गलत हैं. मेडिकल साइंस में यूरिनेशन के बाद पानी पीना किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं माना गया है. केवल उन मरीजों को रात में यूरिनेशन के बाद कम पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिन्हें रात में बार-बार पेशाब करने के लिए जाना पड़ता है. ऐसे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व CM हरीश रावत समेत 30 कांग्रेस नेताओं पर FIR, दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति के विरोध में किया था प्रदर्शन

क्या रात को ज्यादा पानी पीना नुकसानदायक?

यूरोलॉजिस्ट की मानें तो रात को ज्यादा पानी पीकर सोने से यूरिनेशन के लिए कई बार उठना पड़ेगा, जिससे आपकी नींद खराब हो सकती है. दरअसल रात को लोग यूरिनेशन के बाद एक दो गिलास पानी पी लेते हैं, जिससे उन्हें बार-बार पेशाब करना पड़ता है. अगर ऐसे लोगों को रात में ड्राई माउथ की समस्या होती है, तो वे एक दो घूंट पानी पी सकते हैं. इससे आपका गला भी ड्राई नहीं होगा और ज्यादा पानी पीने से भी बचा जा सकेगा. शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए लोगों को पूरे दिन में 1.5 से लेकर 2 लीटर पानी पीना चाहिए, लेकिन बिना प्यास के इससे ज्यादा पानी नहीं पीना चाहिए.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती, अब पीछे बैठने वाले को भी पहनना होगा हेलमेट; उल्लंघन पर ₹1,000 का चालान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad