खबर शेयर करें -

निकाय चुनाव के उम्मीदवारों को इस बार पाई-पाई का हिसाब देना होगा। नये खाते से ही चुनाव के दौरान खर्च होने वाली राशि का उपयोग करना होगा। निकाय चुनाव में पहली बार यह व्यवस्था लागू की गई है।

प्रत्याशी अब नामांकन करने के साथ ही बैंकों में नये खाते भी खोल रहे हैं। वाडों की संख्या के हिसाब से मेयर, पालिकाध्यक्ष, पार्षद और सभासद के उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। एडीएम शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को खर्च का पूरा ब्यौरा देना होगा। चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पहली बार यह व्यवस्था बनाई गई है। 60 वार्ड या इससे अधिक संख्या वाले नगर निगम में मेयर 30 लाख रुपये और 10 से अधिक वार्ड होने पर पार्षद 3 लाख रुपये खर्च कर सकता है जबकि 60 से कम वार्ड वाले नगर निगम में मेयर के लिए 25 लाख और पार्षद प्रत्याशियों के लिए तीन लाख रुपये की सीमा निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें -  (लालकुआं ब्रेकिंग): विधायक पर अभद्र टिप्पणी, FIR

10 वार्ड से कम वाली नगर पालिका में चेयरमैन 6 लाख रुपये जबकि इससे अधिक संख्या वाली नगर पालिका में 8 लाख रुपये खर्च किये जा सकते हैं। इसमें रैली, सभाएं, भोजन, पोस्टर, पंपलेट जैसे चुनावी प्रचार-प्रसार सामग्रियों पर खर्च की गई राशि को दर्शाना होगा। अंत में यह रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेजी जाएगी। निकाय प्रत्याशियों के खर्चे के ब्यौरे के लिए इस बार व्यव प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए जाएंगे, जबकि पूर्व में यह व्यवस्था नहीं थी।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

148 नये मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम-

जिले की छह निकायों से 148 नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए भेजे गए हैं। 23 दिसंबर तक जिन लोगों ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। उन्हीं के नाम इसमें जोड़े जाएंगे। जिले की सात निकायों में इस बार करीब 3.44 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। हल्द्वानी नगर निगम में 4 नाम जोड़ने, 3 नाम संशोधित करने व एक नाम हटाने के लिए भेजा गया है। नैनीताल नगर पालिका में 28 नए नाम जोड़ने के लिए और 11 नाम संशोधित करने के लिए भेजे गए हैं। लालकुआं नगर पालिका में 9 मतदाताओं के नाम जोड़ने और रामनगर पालिका से 13 मतदाताओं के नाम संसोधन के लिए भेजे गए हैं। भवाली नगर पालिका की मतदाता सूची में 9 मतदाताओं के नाम शामिल करने को भेजे गए हैं। पंचस्थानी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले की छह निकायों में 148 नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भेजे गए हैं। कुछ नाम संसोधन करने के भी भेजे गए हैं। आज वोटरों की फाइलन लिस्ट तैयार हो जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

 

 

 

नये खाते खोलने रविवार को प्रत्याशियों ने काटे चक्कर-

 

निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को नये खाते खोलने के लिए बैंकों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे वह परेशान हैं। बैंकों में नये खाते खोलने में उन्हें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी एसबीआई बैंक की शाखाएं खुली रहीं। कई प्रत्याशियों ने नये खाते खुलवाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad