ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

चंपावत/उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत जिले में लोहाघाट-घाट नेशनल हाईवे पर बागधारा के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। दुल्हन को विदा कर लौट रही बारातियों की खुशियाँ रात के अँधेरे में मातम में बदल गईं।

​अग्रसर भारत को मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ के शेराघाट के किलोटा गांव से बालातड़ी आई बारात का वाहन (बोलेरो, UK 04 TB 2074) लौटते समय बागधारा मोड़ पर देर रात करीब ढाई बजे अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें -  हरदा का बड़ा बयान: ‘पार्टी को बोझ लगने लगा तो घर बैठ जाऊंगा’, दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी से मुलाकात के बाद आलाकमान को दी सलाह

​5 लोगों की मौके पर मौत, 5 घायल

​इस भीषण दुर्घटना में मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

​मृतकों के नाम:

  • ​भावना चौबे
  • ​उनका 6 वर्षीय बेटा प्रियांशु
  • ​प्रकाश चंद्र
  • ​केवल चंद्र उनियाल
  • ​सुरेश चंद्र नौटियाल
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में डॉक्टरों पर सख्ती की तैयारी: सरकारी नौकरी छोड़ने या ज्वाइन न करने पर दोबारा भर्ती का मौका मुश्किल, मरीजों से प्रचार कराया तो लाइसेंस पर कार्रवाई

​थानाध्यक्ष अशोक कुमार के अनुसार, दुर्घटना की प्राथमिक जाँच में वाहन चालक का नशे में होना एक बड़ी वजह सामने आई है। हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

​तत्काल रेस्क्यू और उपचार

​दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोहाघाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में पुलिस, SDRF और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुँची।

  • ​स्थानीय होटल स्वामी मदन सामंत और शिक्षक मनोज पंत के सहयोग से ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • ​खाई में फंसे घायलों को तुरंत लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजा गया।
  • ​अस्पताल में डॉक्टर विराज राठी और डॉक्टर अजीम की टीम घायलों का उपचार कर रही है।
  • ​गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।