ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पौड़ी में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिले के लैंसडाउन-जयहरीखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि कार में दोनों दंपति सवार थे और वो जयहरीखाल से लैंसडाउन जा रहे थे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में छुट्टियों पर भी खुले रहेंगे धान खरीद केंद्र, 20 अक्टूबर को रहेगा अवकाश

गहरी खाई में गिरी कार: गौर हो कि हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाना अपनी अल्टो कार में सवार होकर जयहरीखाल से लैंसडाउन के लिए निकले थे, तभी झारपानी के पास कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई. जिसमे चालक हरेंद्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. महिला को बड़ी मुश्किल से करीब 100 मीटर गहरी खाई से रेस्क्यू कर निकाला गया. लैंसडाउन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि हादसे के दौरान हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी किरन असवाल के साथ कार में सवार थे.

यह भी पढ़ें -  ‘गोल्ज्यू देवता की कसम, ऑडियो 100% सच है’, रेखा आर्या का पति के आरोपों पर पलटवार, विवाद ने पकड़ा तूल

हादसे में पति की मौत और पत्नी घायल: ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को लैंसडाउन कैंट अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि पत्नी किरन असवाल को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल भेजा. वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad