ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

दावत खाने के बाद हुस्ना को विदा कराकर सभी लोग खटीमा लौट रहे थे। न्यूरिया कस्बे में एक कार को ओवरटेक करने के बाद चालक अपनी कार संभाल नहीं पाया। कार सड़क से उतरने के बाद खंती में गिर गई और पेड़ से टकरा गई।

पीलीभीत (यूपी) के न्यूरिया कस्बे में टनकपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बेटी को विदा कराकर ला रहे कार सवार पिता समेत छह रिश्तेदारों की मौत हो गई। मृतकों में 10 साल का बच्चा और एक महिला भी है। ये लोग उत्तराखंड के खटीमा से बेटी के वलीमे में शामिल होने आए थे।

लौटते समय इनकी तेज रफ्तार कार दूसरी कार को ओवरटेक करने के बाद संभली नहीं और अपनी साइड में खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं। दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। छह लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

खटीमा के गांव जमौर निवासी मंजूर अहमद (65) की बेटी हुस्ना बी का निकाह बुधवार को पीलीभीत के गांव चंदोई निवासी अनवर से हुआ था। बृहस्पतिवार को वलीमा था। इसमें शामिल होने मंजूर अहमद समेत 25 रिश्तेदार चार कारों से गए थे। दावत खाने के बाद हुस्ना को विदा कराकर सभी लोग खटीमा लौट रहे थे। घायलों के मुताबिक न्यूरिया कस्बे में थाने से थोड़ा पहले एक कार को ओवरटेक करने के बाद चालक अपनी कार संभाल नहीं पाया।

कार सड़क से उतरने के बाद खंती में गिर गई और पेड़ से टकरा गई। इससे कार सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी और कटर की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

इन लोगों की हुई मौत

हादसे में जमौर निवासी मंजूर अहमद (63) पुत्र नूर अहमद, उनका पोता मोहम्मद राकिम रजा (12) पुत्र मोहम्मद अहमद, बड़ी बहन भूड़ (खटीमा) निवासी मुन्नी बेगम (70) पत्नी नजीर अहमद, बहनोई बांसखेड़ा (पीलीभीत) निवासी वहाबुद्दीन (60), गोटिया (खटीमा) निवासी शरीफ अहमद (60) और सत्रहमील (खटीमा) निवासी कार चालक शाहे आलम (32) पुत्र मुन्ने को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम

मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पीलीभीत में पोस्टमार्टम करवाया। वहीं कार में सवार मृतक मंजूर अहमद का छोटा पोता अहमद रजा, बहन पोटा खमरिया निवासी अमजदी बेगम, जाफरी बेगम और मुन्नी बेगम के पुत्र रईस अहमद घायल हो गए। उन्हें पीलीभीत और बरेली के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। गुलाम और रईस अहमद की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर रवाना हो गए। इधर, शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। दिनभर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

गति इतनी तेज… एक डाल टूटकर कार पर गिरी

गति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद पेड़ की एक बड़ी डाल टूटकर कार के ऊपर गिर गई। मौके पर जुटे लोगों ने मुश्किल से डाल को हटाया।

गनीमत रही… दूसरी कार में सवार थी दुल्हन

दावत के बाद रिश्तेदार तीन कारों से लौट रहे थे। दुल्हन हुस्ना बी अपने पिता के साथ न बैठकर दूसरी कार में थी। इसके चलते उसकी जान बच गई। उधर, हादसे की सूचना पर हुस्ना की ससुराल से भी लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad