ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में नैनीताल से हल्द्वानी की ओर आ रही पर्यटकों से भरी कार महेंद्र एसयूवी (UP42AU-4444) दो गांव से पहले अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कार में सवार बच्चों, महिलाओं सहित 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: लालकुआं की जमीन पर भूमिधरी अधिकार से 1.19 लाख युवाओं की स्किलिंग तक, धामी सरकार ने लिए कई अहम निर्णय

ये सभी लोग अयोध्या के निवासी हैं जिन्हें स्थानीय पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार कार में कुल 12 लोग सवार थे। जिनमें पांच बच्चे, महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उक्त घटना डेढ़ बजे के तकरीबन की है, उक्त कार में सवार लोग नैनीताल से घूमकर हल्द्वानी की ओर वापस जा रहे थे कि दो गांव से पहले अचानक कार अनियंत्रित होकर सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना होते ही मौके में चीख पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें -  पिथौरागढ़ में गुलदार का आतंक: आंगन में खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा ले गया, झाड़ियों में मिला शव

वही सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस कर्मियों, चौकी इंचार्ज अवनीश मौर्या ने स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 (ब्रेकिंग) लालकुआं :सड़क हादसा, स्कूटी के उड़े परखच्चे! घायल युवक को भेजा सुशीला तिवारी हॉस्पिटल 🚨

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad