ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से ऋषिकेश में एक युवक से हुई नोकझोंक के बाद युवक द्वारा मंत्री पर हमला करने तथा मंत्री और उनकी सुरक्षा टीम के द्वारा उसे पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नैनीताल ( धनाचूली) सगाई से लौटते समय कार अनियंत्रित हो खाई में गिरी, किसान की हुई मौत

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और युवक के बीच मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। सीएम धामी ने डीजीपी को पूरे मामले। की जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद आज मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, उनके पीआरओ और गनर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, देर रात युवक पर भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। वही एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि सुरेंद्र नेगी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा मारपीट व गाली गलौज की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

जानिए क्या था पूरा मामला 

प्रदेश में राजनीतिक माहौल मंगलवार को उस समय बहुत गरमा गया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और उनका गनर बीच सड़क पर एक युवक की पिटाई करते दिखे। वायरल वीडियो में कैबिनेट मंत्री सड़क किनारे अपने वाहन के पास खड़े होकर शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र सिंह नेगी से बात कर रहे हैं। बातचीत अचानक हाथापाई में बदल गई। वीडियो में मंत्री सुरेंद्र पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनका गनर भी हाथापाई करने के बाद लातें मारते हुए दिख रहा है।

बिन्दुखत्ता में सामने आया छेड़छाड़ का मामला, गांव के व्यक्ति ने ही की छेड़छाड़ तथा मारपीट की अभद्र हरकत

 

मंत्री की झूठी सफाई और जानिए कौन था वो व्यक्ति जिस पर लगा है मारपीट का आरोप

यह भी पढ़ें -  कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या होगी सीमित, अनिवार्य होगा पंजीकरण; सीएम धामी का बड़ा ऐलान

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम जाम में फंसे थे। उसी समय बाइकसवार दो युवक गाड़ी के बगल आकर गाली देने लगे। हमने समझाया तो युवक ने कॉलर पकड़कर हाथापाई कर दी। इस बीच हमारा कुर्ता फट गया। सुरक्षाकर्मी ने रोका तो उनकी वर्दी फाड़ दी गई। वायरल वीडियो में साफ़ साफ़ दिख रहा है की किस  प्रकार मंत्री और उसके गनर ने व्यक्ति की निर्दयता से पिटाई की है.

मंत्री के थप्पड़ खाने वाला युवक सुरेंद्र नेगी नगर निगम ऋषिकेश के शिवाजी नगर क्षेत्र के निवासी हैं। वे काफी समय से सामाजिक और जनहित के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। वे शिवाजीनगर क्षेत्र से ही निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर निगम पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वह अपने घर के पास परचून की दुकान चलाते हैं।

हत्या के प्रयास के दोषी को सात साल की सजा, रेत विक्रेता पर धारदार हथियार से हमला करने का है आरोप

यह भी पढ़ें -  देहरादून में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, वारदात के बाद पति फरार; राजस्व पुलिस तलाश में जुटी

कांग्रेस ने लगाए मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर तानाशाही के आरोप

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली में पहुंच कर मंत्री के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की तानाशाही चरम पर है। वह जुबानी जंग के बाद हाथापाई पर उतारू हो गए हैं। कैबिनेट मंत्री और उनके गनर ने शिवाजी नगर निवासी युवक सुरेंद्र नेगी को बेरहमी से पीटा है। यदि युवक की गलती थी तब भी मंत्री को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जयेंद्र ने मांग की कि कैबिनेट मंत्री और उनके गनर पर मुकदमा दर्ज किया जाए अन्यथा पीड़ित युवक को साथ लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

कार की जोरदार टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad