खबर शेयर करें -

लालकुआं रेलवे स्टेशन पर लूट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रानीखेत एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही एक महिला को लुटेरों ने अपना शिकार बना लिया। घटना इस बार लालकुआं रेलवे स्टेशन से कुछ दूर हुई। लुटेरे महिला के गले से चेन तोड़ कर फरार हो गए। महिला की तहरीर पर जीआरपी थाना काठगोदाम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  🌫️ घनी धुंध ने रोकी कुमाऊं की उड़ानें! 26 हेलीकॉप्टर फ्लाइट रद्द, यात्रियों में हड़कंप

वैशाली गाजियाबाद निवासी आस्था शर्मा पत्नी अतुल गुप्ता ने जीआरपी गाजियाबाद को सौंपी तहरीर में लिखा कि वह अपने पति के साथ काठगोदाम रेलवे स्टेशन से रानीखेत एक्सप्रेस के एस-4 कोच में सवार हुई थी।

यह भी पढ़ें -  💻 साइबर ठगों पर सरकार का ‘डिजिटल चाबुक’! 15 करोड़ का बड़ा बजट, अब डार्क वेब तक पहुंचेगी पुलिस

दोनों दिल्ली जा रहे थे। ट्रेन लालकुआं से हल्दी रोड स्टेशन के बीच पहुंची तभी एक लुटेरे ने आस्था के गले से सोने की चेन तोड़ी और फरार हो गया। काठगोदाम जीआरपी थाना प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि गाजियाबाद थाने से जांच ट्रांसफर हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।