खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन को सादगी और सेवा समर्पित करने का लिया निर्णय

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 16 सितम्बर को अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह का भव्य आयोजन या उत्सव ना कर इसे पूरी तरह सादगी और सेवा को समर्पित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस दिन को जरूरतमंदों और आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए समर्पित करना ही सच्चा उत्सव होगा।

यह भी पढ़ें -  🗳️ उत्तराखंड में SIR का अंतिम चरण पूरा, मतदाता सूची का डाटा फ्रीज; 3 अक्टूबर को जारी होगी फाइनल लिस्ट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वे इस दिन आपदा प्रभावितों और आम जनता के लिए समय और प्रयास देंगे। राज्य के विभिन्न इलाकों में आपदा से प्रभावित परिवार अभी भी कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं और ऐसे में समाज के सभी वर्ग मिलकर उनका सहयोग करें। उन्होंने लोगों से स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग एवं आपदा राहत कार्यों में हिस्सा लेने को भी प्रोत्साहित किया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आए।

यह भी पढ़ें -  एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप

मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सेवा और त्याग की भावना उत्तराखंड की असली पहचान है और अगर हर नागरिक इसी सोच के साथ कार्य करे तो राज्य को हर क्षेत्र में मजबूती और नई ऊर्जा मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -  हिमांशु पांडे अध्यक्ष और खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, मोहन कुड़ाई ने दी बधाई

यह जन्मदिन जनता के लिए सेवा का संदेश बनकर उभरेगा, और इस पहल से मुख्यमंत्री ने सादगी के साथ समाजसेवा को आगे बढ़ाने का प्रेरक उदाहरण दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad