ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बाल यौन शोषण से जुड़े मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। साइबर टिपलाइन से मिली 11 शिकायतों के आधार पर दर्ज इस मामले की जांच में पुलिस को डिजिटल उपकरणों से बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक फोटो-वीडियो और सामग्री की सर्च व डाउनलोड हिस्ट्री मिली है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर हल्द्वानी कोतवाली में एफआईआर संख्या 373/2026 दर्ज की गई। मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 14/15 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण की विवेचना काठगोदाम के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के लोगों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने की प्रक्रिया एक साल बढ़ी, आगे भी जारी रखने का भरोसा: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

जांच में सामने आया नाबालिग से यौन शोषण का मामला

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान आरोपी की पहचान की गई। कार्रवाई में दो मोबाइल फोन, एक टैबलेट, एक लैपटॉप और एक खाली मोबाइल बॉक्स बरामद किए गगए।डिजिटल उपकरणों की जांच में आपत्तिजनक सामग्री मिलने के साथ ही इंटरनेट पर उसे खोजने और डाउनलोड करने से संबंधित हिस्ट्री भी सामने आई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर इंटरनेट के जरिए अश्लील सामग्री खोजकर नाबालिग बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री अपने लैपटॉप में सुरक्षित रखता था। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग बच्चे को ऐसी सामग्री दिखाकर उसका यौन शोषण किया और घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: भीषण सड़क हादसा, 2 युवकों की मौत की खबर, वीडियो

जांच में यह भी सामने आया कि घटना के समय आरोपी और पीड़ित दोनों नाबालिग थे। पुलिस ने पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों की काउंसलिंग कराई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अभिभावकों से बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखने की अपील

नैनीताल पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उचित निगरानी रखें। बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा और अनुचित व्यवहार के बारे में जागरूक करने के साथ ही उनके साथ संवाद बनाए रखना भी जरूरी है, ताकि वे किसी परेशानी या गलत गतिविधि की जानकारी बिना डर के दे सकें।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं के लोगों को संक्रमणीय भूमिधर अधिकार देने की प्रक्रिया एक साल बढ़ी, आगे भी जारी रखने का भरोसा: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट

ऑनलाइन बाल शोषण या साइबर अपराध से संबंधित शिकायत www.cybercrime.gov.in पर दर्ज की जा सकती है। आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 पर संपर्क किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

By पंकज शर्मा

निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार आप तक पहुँचाने के संकल्प के साथ 'अग्रसर भारत' की नींव रखी गई है। डिजिटल मीडिया पत्रकारिता (DJNM) में प्रशिक्षित संपादक पंकज शर्मा के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर खबर को उसकी सच्चाई और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाना है।