ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

पीएम मोदी के दौरे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी झिरना पर्यटन जोन पहुंचे, जहां सीएम ने जंगल सफारी की. तभी उन्हें टाइगर का दीदार भी हुआ. पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट नेशनल पार्क के झिरना पर्यटन जोन में सुबह वन विभाग के अधिकारियों के साथ जंगल की सफारी का लुफ्त उठाया है. जंगल सफारी के दौरान मुख्यमंत्री को टाइगर का दीदार भी हुआ. साथ ही जंगल सफारी के दौरान अन्य वन्य जीव भी मुख्यमंत्री ने देखे. इसी बीच राजकीय इंटर कॉलेज ढेला के उभरते मूर्तिकार संजय बिष्ट ने मिट्टी से बनी जिम कॉर्बेट की मूर्ति मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कॉर्बेट आज विश्व प्रसिद्ध है और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जरिए हमें g20 समिट मिली. g20 सम्मेलन में आए मेहमानों ने कॉर्बेट पार्क का दीदार किया और पार्क से एक अच्छा अनुभव लेकर गए. उन्होंने कहा कि पार्क का और अच्छा संवर्धन हो, इसको लेकर भी अधिकारियों के साथ आज बातचीत की गई है.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जंगल के अंदर समस्या बने अतिक्रमण पर भी वन अधिकारियों के साथ बैठक की गई है. वनों के आसपास वाले क्षेत्र आज सीधे तौर पर 2 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं, उसमें कॉर्बेट पार्क भी अग्रणी स्थान रखता है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकता है कि इन वनों का संवर्धन, संरक्षण और प्रबंधन हो उसको लेकर भी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

नजूल भूमि प्रकरण पर की बात: 

नजूल भूमि प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लंबे समय से एक जगह पर रह रहे हैं, उन सबका विनियमितीकरण करने के लिए कैबिनेट की सब कैबिनेट बनाई है, जिसका कार्य गतिमान है. उन्होंने कहा कि उपसमिति आकलन कर रही है और सभी तथ्यों को जुटा रही है. जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा.

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad