ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लोहाघाट में स्थित मल्लिकार्जुन स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया. इस दौरान सीएम ने कहा प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है.

सीएम ने किया मल्लिकार्जुन स्कूल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा प्रदेश के सुदूरवर्ती क्षेत्र में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. इस संकल्प की सिद्धि के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान दे रही हैं, जो सराहनीय है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में स्कूटी से शराब तस्करी का खुलासा, 96 पव्वे इम्पीरियल ब्लू के साथ एक गिरफ्तार

समाज के हर वर्ग को शिक्षा से जोड़ने का किया जा रहा प्रयास

सीएम ने कहा पीएम मोदी के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का अहम योगदान है. शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इन प्रयासों से हम न केवल समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में भी काम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

नई शिक्षा नीति के तहत युवाओं को दी जा रही रोजगारपरक शिक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से सक्षम बनने के साथ ही रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हों.

यह भी पढ़ें -  लालकुआं में 14 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रील बनाने को लेकर भाई ने लगाई थी डांट

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad