खबर शेयर करें -

पौड़ी जिले में एक युवती के अश्लील फोटोज व वीडियो वायरल होने के बाद साम्प्रदायिक तनाव फैल गया है। मामला शहर के पैठाणी इलाके का है, जहां रहने वाले दूसरे समुदाय के एक युवक ने एक स्थानीय युवती के अश्लील फोटोज-वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद लड़की अपना घर छोड़कर चली गई।

इस बारे में सूचना मिलने पर पुलिस ने युवती को बरामद करते हुए मुख्य आरोपी शाहनवाज मिर्जा (24) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैठाणी में सैलून की दुकान चलाता है। हालांकि इसके बावजूद लोगों और व्यापारियों का गुस्सा कम नहीं हुआ है और उन्होंने बुधवार को भी इलाके के बाजार बंद रखे और दूसरे समुदाय की दुकानों को भी नहीं खुलने दिया।

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में अलर्ट: 31 जुलाई को भारी बारिश का खतरा, प्रशासन पूरी तरह सतर्क कई जिलों में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की आशंका, स्कूल बंद और हाई हिमालयी क्षेत्रों में रोक

स्थानीय लोगों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रेप, अपहरण, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न करने पर उन्होंने क्षेत्र में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उधर पुलिस का कहना है कि इलाके में फैले साम्प्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस केस के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी कार्यालय पौड़ी ने बताया कि, एक स्थानीय व्यक्ति ने मंगलवार को पैठाणी थाने में सूचना दी थी कि उसकी 21 वर्षीय साली बिना किसी को बताए घर से चली गई है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए लापता लड़की को कोटद्वार से बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे में पुलिस ने दोनों आरोपी दबोचे स्टूडियो से शक्तिफार्म तक ले जाकर दो युवकों ने किया दुष्कर्म, POCSO में केस दर्ज

पूछताछ के दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी मिर्जा के फेसबुक अकाउंट से उसकी कुछ अश्लील तस्वीरें और वीडियो कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थीं, जिसके बाद वह बदनामी के डर से घर से भाग गई थी। पुलिस ने बताया कि मिर्जा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 देहरादून: एंजेल चकमा हत्याकांड में बड़ा अपडेट, मुख्य आरोपी पर रेड कॉर्नर नोटिस जारी नेपाल में छिपे यज्ञराज अवस्थी की गिरफ्तारी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश तेज

विवाद के बीच पैठाणी पहुंचे भाजपा पौड़ी जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखपत सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने के लिए समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न करने पर क्षेत्र में आंदोलन किया जाएगा।

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad