breaking news
खबर शेयर करें -

देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। 

क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण केस: सुप्रीम कोर्ट ने आज की सुनवाई टाली, अब 9 दिसंबर को होगी! हाई-अलर्ट पर रहा पूरा इलाका 🏛️🚔

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

यह भी पढ़ें -  🔥 हल्द्वानी में बड़ी कार्रवाई! वनभूलपुरा हिंसा मामले में गिरफ्तार 21 आरोपी जमानत पर रिहा — सुरक्षा एजेंसियों की सख़्त निगरानी जारी

रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।

लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें -  🐻 भालू हमलों पर बड़ी कार्रवाई! गंभीर घायलों को मिलेंगे 10 लाख तक, स्कूल टाइम बदलने की मांग — वन विभाग का बड़ा प्रस्ताव जारी 🚨🌲

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad