ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

महिला सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने शनिवार शाम एक बार फिर ऑपरेशन रोमियो चलाया। देर रात तक चले अभियान में पुलिस ने न सिर्फ मनचलों को दबोचा बल्कि कार से शराब की खेप भी बरामद कर ली। पुलिस ने मनचलों का मेडिकल कराने के बाद चालान काटा और कार को सीज कर दिया। 

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में मिलेगी अतिरिक्त छूट

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए अभियान “ऑपरेशन रोमियो” के तहत एसएसआई रोहताश सिंह सागर की टीम ने कुल्यालपुरा रोड पर खड़ी कार यूके 04डी 7686 को चेक किया, जिसमें पुलिस को 33 पेटियों में 1533 पैकेट देसी शराब मिली। पुलिस कार मालिक की तलाश कर रही है। दूसरे मामले में राजपुर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने वार्ड 12 राजेंद्र नगर राजपुर निवासी सुमित पाल पुत्र नेकपाल के कब्जे से देसी शराब के 100 पव्वे बरामद किए।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा दिलाने और 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 11वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी

शनिवार शाम 6 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन रोमियो रात 11 बजे तक चला। मंडी, टीपीनगर, गोरापड़ाव, वर्कशॉप लाइन, राजपुरा, भोटिया पड़ाव और मुखानी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में माहौल खराब करने वाले 26 मनचलों की गिरफ्तारी की गई। इनके खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12,250 रुपये का जुर्माना वसूला गया। सभी का मेडिकल कराया गया और काउंसिल कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  चम्पावत में दूध के दाम बढ़ाने की मांग पर 15 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना, गाय का ₹61 और भैंस का ₹71 प्रति लीटर करने की मांग
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad