खबर शेयर करें -

रामपुर से नैनीताल रंगाई-पुताई के कार्य का मुआयना करने पहुंचे ठेकेदार की दो मंजिल भवन की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम है।

उपचार के दौरान हुई मौत , अधिक शराब पीने के कारण हुई थी तबियत खराब

रामपुर से नैनीताल रंगाई-पुताई के कार्य का मुआयना करने पहुंचे ठेकेदार की दो मंजिल भवन की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में मातम है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मीठाकुंआ रामपुर निवासी तारीख (48) मल्लीताल वेस्ट एंड कॉटेज में पुताई का काम करने के लिए घर का मुआयना करने आए थे।

यह भी पढ़ें -  ​बिंदुखत्ता: भव्य तिरंगा बाइक रैली

वह भवन के अंदर मौका मुआयना कर रहे थे। इस दौरान भवन के बाहर की दीवार देखने के लिए उन्होंने दो मंजिल की खिड़की से बाहर झांका। तभी अनियंत्रित होकर वह नीचे गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल ठेकेदार को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने तारीख को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  🚨 मुक्तेश्वर में पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरा, दो की मौत; कई घायल

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad