ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

ओखलकांडा ब्लॉक के कई गांवों में बीएसएनल मोबाइल नेटवर्क सेवा बाधित है। इस वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नेटवर्क सही किए जाने की मांग को लेकर बीएसएनएल महाप्रबंधक का घेराव कर प्रदर्शन किया।

मंगलवार को प्रभावित गांवों के स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि बीएसएएनएल कार्यालय पहुंचे और बीएसएनल महाप्रबंधक का घेराव किया। उन्होंने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायतों ल्वाड़, डोबा, हरीशताल, गौन्यारों, पटरानी, ककोड़, अधोड़ा, डुंगरी, अमजड़ पिडार आदि में बीएसएनएल नेटवर्क सही काम नहीं कर रहा है। यहां ग्रामीणों की बड़ी आबादी है। नेटवर्क बंद होने से लोगों को जरूरी कामों में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया है कि अगले 15 दिनों में बीएसएनल नेटवर्क को सुचारू कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

वहीं ग्रामीणों और जन प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि बताए गए समय के अंदर मोबाइल नेटवर्क सही नहीं हुआ तो बीएसएनल के कार्यालय पर तालाबंदी की जाएगी और साथ ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख प्रदीप मटियाली,ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख डूंगर ढोलगाई, डिगर मेवाड़ी, पूरन भट्ट, ललित भट्ट, विशन परगाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक जोशी, ईश्वर मटियाली जी ,यशोद महरा, दिवान महरा, नारायण महरा, गोधन मटियाली, दिवान सिंह महरा, कार्तिक बोरा, पूरन मेवाड़ी थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad