ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

डायलसिस पर जी रहे पेंट की एजेंसी चलाने वाला व्यापारी सिस्टम से हार गया। उसे बनभूलपुरा निवासी एक ठेकेदार ने 14 लाख रुपये का चूना लगा दिया। 

रकम वापसी के लिए व्यापारी पुलिस के लिए प्रशासन तक हर अधिकारी से गुहार लगा चुका है, लेकिन सिस्टम से मायूसी मिली। अब उसने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

हल्दूचौड़ लालकुआं निवासी राहुल पांडे ने फेसबुक लाइव पर आकर परिवार समेत आत्महत्या करने की बात कही है। आरोप है नवंबर 2023 में उनकी दुकान से बनभूलपुरा निवासी एक ठेकेदार ने 19 लाख रुपये का पेंट खरीदा था। इसमें से 14 लाख का भुगतान ठेकेदार ने आज तक नहीं किया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

थाना प्रभारी से लेकर एसएसपी और कुमाऊं कमिश्नर तक इसकी शिकायत की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित राहुल की दोनों किडनी खराब हैं और डायलसिस पर हैं। पांच साल पहले उनकी दोनों किडनी फेल हो गई थीं। परिवार की रोजी-रोटी चलाना और मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें -  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्जा: वन भूमि अनारक्षण की मांग आंदोलन को भटकाने की साजिश — वन अधिकार संगठन

किसी तरह बैंक से लोन लेकर पेंट का कारोबार शुरू किया। अब जब राहुल बकाये के लिए तकादा करते हैं तो ठेकेदार जान से मारने की धमकी देता है। उन्होंने 22 सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे फेसबुक पर लाइव होकर परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad