खबर शेयर करें -

महिला अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चली गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया और अपहरण कर ले गया।

रुड़की में एक महिला से उसके पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बहादराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  🚨 हल्द्वानी में दरिंदगी! गुटखा कारोबारी और गैंग ने युवक को गोदाम में घसीटकर बेरहमी से पीटा, 3 जगह टूटी हड्डियाँ 😱

वह एक-दूसरे से अलग रहते है। महिला ने बताया कि वह 13 अक्तूबर को अपनी बड़ी बहन के साथ रुड़की में रामदयाल चौक के पास एक चिकित्सक के यहां अल्ट्रासाउंड कराने आई थी। उसकी बहन पानी पीने चले गई। इसी बीच उसका पति वहां आ गया।

यह भी पढ़ें -  ​🐆 चंपावत में गुलदार का खौफ: शौच को निकले व्यक्ति को बनाया निवाला, एक महीने में दूसरा जानलेवा हमला

पति ने भुक्कनपुर और हलवाहेड़ी निवासी दो लोगों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया और गाड़ी में डालकर ले गए। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देर रात यह लोग उसे भुक्कनपुर निवासी आरोपी के घर पर ले गए। वहां पर उसे नशीला पेय पिलाकर दो अंजान लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें -  ​🚨 सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले पर आज सुनवाई: फैसला दोपहर बाद संभावित, नैनीताल पुलिस 'हाई अलर्ट' पर, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह से वहां से बचकर आई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने तहरीर में जो-जो घटनास्थल बताए हैं। उनकी सीसीटीवी फुटेज जांची जाएगी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad