ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

सोनीपत में तीन कांवड़ियों के साथ पिछले दिनों एक सीआरपीएफ जवान का झगड़ा हुआ था. झगड़े के कुछ दिन बाद सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस को गांव के ही तीन कांवड़ियों, निशांत, आनंद और अजय पर हत्या में शामिल होने का शक है.

सीआरपीएफ जवान कृष्ण कुमार इस समय छत्तीसगढ़ में तैनात था और एक महीने की छुट्टी लेकर घर आया था.

सीआरपीएफ जवान की हत्या के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में सामने आया कि हाल ही में जवान हरिद्वार से कांवड़ लेने गया था, इसी दौरान वहां जवान का कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था. पुलिस को उन्हीं लोगों पर हत्या का शक है.

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में दूषित पानी से छात्रा की मौत, दो बच्चे पीलिया की चपेट में; दुर्गा कॉलोनी में आक्रोश

जवान के पिता के अनुसार हरिद्वार में आरोपियों के साथ कहासुनी हुई थी, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया. पिता ने कांवड़ यात्रा के दौरान हुए झगड़े को ही वारदात का कारण बताया है. परिजनों की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

4 दिन पहले पिता बना था जवान

यह भी पढ़ें -  📱 उत्तराखंड के 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए मिलेंगे पैसे, CM धामी के निर्देश पर प्रक्रिया तेज

जवान के परिवारजनों की मानें तो उसकी पत्नी ने 4 दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था. पत्नी इस समय खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती है. हत्या के दिन भी जवान पूरे दिन अस्पताल में अस्पताल में मौजूद था.

कृष्ण कुमार की 11 साल से सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहा था. 7 साल पहले ही उसकी शादी हुई थी. जवान के दो बच्चे हैं, एकबच्चा करीब 6 साल का है, दूसरे बेटे का जन्म 4 दिन पहले ही हुआ है.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप

घर से बाहर बुलाकर हत्या

सीआरपीएफ जवान कृष्ण कुमार दिनभर अस्पताल में रहने के बाद शाम को घर पर आराम के लिए आ गया था. शुरुआती रिपोर्ट में सामने आया कि हत्यारों ने पहले जवान को घर से बाहर बुलाया. बातचीत के दौरान हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस की माने तो घटना रात करीब 1 बजे की है. गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन जवान को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया. पूरे मामले की जांच में पुलिस की 4 टीमें लगी हुई हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad