खबर शेयर करें -

ऑनलाइन शॉपिंग की एक महिला को भारी कीमत चुकानी पड़ी। एक जालसाज ने महिला को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट का अधिकारी बनकर फोन किया। उसने रिफंड का झांसा देकर खाते से पहले छोटी रकम उड़ाई और फिर एक-एक कर उसके दो बैंक खाते खाली कर दिए। महिला की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिवालिक विहार काठगोदाम निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पास शुक्रवार को राहुल मंडल नाम के व्यक्ति ने फोन किया। उसने खुद को एक नामी शॉपिंग वेबसाइट का कस्टमर केयर अधिकारी बताया। महिला ने कुछ दिन पहले ऑनलाइन शॉपिंग की थी। सामान पसंद न आने पर महिला ने रिफंड के लिए आवेदन किया था। इसीलिए दीपिका ने फोन करने वाले जालसाज पर भरोसा कर लिया।

यह भी पढ़ें -  🎄🚔 क्रिसमस–न्यू ईयर पर नैनीताल पुलिस अलर्ट! पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए फुलप्रूफ सुरक्षा व ट्रैफिक प्लान लागू

जालसजा ने महिला को रिफंड का भरोसा दिया। जालसाज ने उससे अवेलडेस्क नामक एप डाउनलोड कराया और एप में 14291 लिखने को कहा। जैसे ही दीपिका ने 14291 लिखा तो खाते से इतने ही पैसे कट गए। जब दीपिका ने पैसे कटने की बात कही तो जालसाज ने फिर से 1651 लिखने को कहा। जैसे ही लिखा तो फिर 1651 रुपये कट गए।

यह भी पढ़ें -  🔔 हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला: सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, इस दिन 2026 को हो सकता है फैसला!

फिर इन रुपयों को रिफंड करने के लिए जालसाज ने उससे टी पिन, आधार नंबर, एटीएम नंबर और पिन मांग लिया। वह जैसा कहता गया, दीपिका करती गई। जिसके बाद दीपिका के दो बैंक खाते में जमा 6,73,100 रुपये साफ हो गए। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।