ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

 बनभूलपुरा हिंसा के मामले में जेल में बंद अब्दुल मलिक की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक अन्य मामले में अब उसकी बहू के खिलाफ भी हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है।

उस पर एक छात्र को कार से कुचल कर मारने का आरोप है। मलिक का बेटा भी पहले से ही जेल में बंद है। जबकि मलिक की पत्नी को बमुश्किल ही जमानत मिली है। पुलिस को दी तहरीर में अंबेडकर नगर वार्ड 27 बरेली रोड निवासी रेखा पत्नी स्व. रविंद्र कुमार ने लिखा कि बीती 17 अगस्त की दोपहर उनका बेटा भानु सागर पुत्र स्व. रविन्द्र कुमार सागर डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय की ओर गया था। बताया कि वह अपने दोस्त के घर स्कूल कार्य की कापी लेने जा रहा था।

तभी कार संख्या यूके04 एएफ 9828 की महिला चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। बुरी तरह लहूलुहान भानु को मौके पर मौजूद लोगों ने डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

रेखा का आरोप है कि कार वार्ड नंबर 8 बनभूलपुरा निवासी आईशा पत्नी अब्दुल मोईद चला रही थी। अब्दुल मोईद, अब्दुल मलिक का बेटा है और वह भी पिता के साथ जेल में बंद है। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि महिला पर तेजी व लापरवाही से कार चलाकर किसी की जान लेने की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad