ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल: हल्द्वानी में रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। इसलिए इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह पुलिस को प्रेम टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक शव होने की सूचना मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव मिट्टी से सना हुआ था। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेन्द्र राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नशे का आदी था। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पहचान की कोशिश की जा रही है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad