ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

यहां रेस कोर्स स्थित एक फ्लैट में आज सुबह एक किशोरी का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई , किशोरी एक गरीब परिवार की है और किशोरी की मां कूड़ा बिनने का काम करती है। किशोरी भी रेस कोर्स स्थित शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम किया करती थी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: भावुक हुए विधायक सुमित हृदयेश, बोले- मेरी जान को खतरा; परिवार की फोन टैपिंग का लगाया आरोप

आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव बाथरूम में मिला। इसके बाद शिक्षिका के पति जिसका नाम राजा लूथरा बताया जा रहा है ।

वह किशोरी को लेकर अस्पताल गया और उसी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर अब मृतका किशोरी के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं।मृतका की बहन का आरोप है कि कल दोपहर उसकी बहन डरी सहमी घर आई थी। उसने बताया कि मालिक द्वारा उसे बेल्ट से पीटा गया।

यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी केस: इंडिया गेट पर रातभर प्रदर्शन, हिरासत के बाद रिहा हुए माता-पिता; पिता की चेतावनी—‘न्याय नहीं मिला तो देशभर में आंदोलन’

वह मालिक की बेटी को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी लेकिन वह तैयार नहीं हुई तो मालिक ने उसे बेल्ट से पीटा। कुछ देर बाद उनके फ्लैट का गार्ड उनके घर आया और उसकी बहन को जबरदस्ती खींच कर ले गया। आज सुबह उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है,जो कि गलत है। उसकी हत्या हुई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, 11 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट; तेज हवाएं बढ़ाएंगी परेशानी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad