ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

नैनीताल : नैनीझील में रविवार को एक व्यक्ति का शव नजर आया। पुलिस व दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को झील से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी पर्यटक गाइड के तौर पर हुई।रविवार को मल्लीताल जूम लैंड बोट स्टेंड के पास लोगों ने झील में एक शव देखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद कोतवाल डीवी सोलंकी और एसएसआई दीपक बिष्ट पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मी के पहुंचते ही शव झील में ओझल हो गया। काफी मशक्कत बाद शव न मिलने पर दमकल टीम को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद झील में कांटे डालने पर शव मिला। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शव की पहचान मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी ललित सिंह (35) के रूप में हुई। ललित नैनीताल में पर्यटक गाइड का काम करता था। मृतक के परिजन भी नैनीताल पहुंच गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  देहरादून में WhatsApp से चल रहा था अवैध शराब सप्लाई नेटवर्क! 25 वर्षीय लॉ स्टूडेंट पर मास्टरमाइंड होने का आरोप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad