खबर शेयर करें -

अमृत सरोवर के तालाब में डूबने से पित पुत्र की मौत हो गई। हादसे के बाद से नन्दागर के सुतोल गांव में मातम छा गया है। गांव से करीब 5 किमी दूर अमृत सरोवर के तहत तालाब का चल रहा था काम

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड शासन का प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IFS-PCS व सचिवालय सेवा के कई अधिकारी स्थानांतरित

नन्दागर के सुतोल गांव से करीब 5 किमी दूर अमृत सरोवर के तहत तालाब का काम किया जा रहा था। मनरेगा के तहत बनने वाले इस तालाब के काम में गांव के अन्य लोग भी गए थे।  दोपहर को काम करने के बाद सभी लोग खाना खाने के लिए घर आए, लेकिन 46 वर्षीय नन्दन सिंह और उनका बेटा 19 वर्षीय अनिल घर नहीं आए।

यह भी पढ़ें -  महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने दुग्ध उत्पादकों की मेहनत को सराहा, संघ ने बांटे ₹1.30 करोड़ के लाभांश

उनकी ढूंढ खोज में गांव के लोग जब तालाब के पास गए, तो दोनों पिता-पुत्र तालाब में डूबे मिले। घटना कैसे हुई इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। तालाब करीब 250 मीटर लम्बा है। बरसात के चलते तालाब में पानी काफी भरा हुआ है।