खबर शेयर करें -

रामनगर: नैनीताल के रामनगर में कोसी बैराज के पास जंगल से एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है. शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. शव देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हो चुकी है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें -  📚 पेपर लीक पर सख्ती: 2 साल में ही क्यों बदलना पड़ा कानून? NEET-UG 2026 विवाद के बाद नया बिल—ज्यादा सजा, तेज जांच और फास्ट ट्रैक सुनवाई

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मुरादाबाद निवासी 21 वर्षीय अंकित के रूप में हुई है. रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मौत के असली कारणों को जानने के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस जांच में पता चला है कि अंकित 13 मार्च को मुरादाबाद से काशीपुर अपनी मौसी के घर होली मनाने आया था. 17 मार्च को काशीपुर से अपने घर मुरादाबाद के लिए निकला था. लेकिन घर नहीं पहुंचा.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में आज भी जारी रहेगा बारिश का कहर : ऑरेंज अलर्ट, 111 सड़कें बंद पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश, नदियां खतरे के निशान के करीब

परिजनों ने काशीपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी. वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों ने पुलिस से न्याय की मांग की है.

यह भी पढ़ें -  🌧️ उत्तराखंड में आज भी जारी रहेगा बारिश का कहर : ऑरेंज अलर्ट, 111 सड़कें बंद पहाड़ से मैदान तक मूसलाधार बारिश, नदियां खतरे के निशान के करीब

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad