खबर शेयर करें -

देहरादून,  सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में रविवार तड़के तीन बदमाशों ने एक बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पूर्व रेलवेकर्मी शमशेर सिंह (78) को बंधक बनाकर लूटपाट की कोशिश की, लेकिन उनकी पत्नी अनुसूया सिंह (64) की बहादुरी ने इस घटना को और भी भयानक होने से रोक दिया।

घटना के समय शमशेर सिंह अपने घर के बरामदे में पौधों को पानी दे रहे थे। तभी नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया। बदमाशों ने चाकू की नोक पर शमशेर सिंह से घर में रखे नकदी और जेवर मांगे। इसी दौरान अनुसूया सिंह ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों को लात-घूसों से पीटा।

यह भी पढ़ें -  लालकुआं: राहुल मित्तल की धर्मपत्नी प्रिया मित्तल निर्विरोध निर्वाचित।

बदमाशों ने महिला को भी पीटा और बालों से खींचकर बरामदे तक ले आए। लेकिन, महिला ने हार नहीं मानी और आखिरकार बदमाश डरकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

यह भी पढ़ें -  📰 उत्तराखंड में विकास की नई रफ्तार 🚀 — चारधाम यात्रा से महिला सशक्तिकरण तक सरकार के बड़े फैसले

थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इस घटना से बुजुर्ग दंपति गहरा सदमा लगा है। शमशेर सिंह के बेटे विनय जीत सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता सेवानिवृत्ति के बाद शांति से जीवन व्यतीत करना चाहते थे, लेकिन इस घटना ने उन्हें डरा दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि किसी भी सूरत में अपराधियों को पकड़ सलाखों के पीछे किया जाएगा।