ADVERTISEMENTS Ad
खबर शेयर करें -

देहरादून: एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने ड्रग तस्करी में महिला नशा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश कर लिया। पकड़ी गई एक महिला ड्रग सप्लायर, तो दूसरी निकली ड्रग पैडलर है। आरोपियों से ड्रग तस्करी से कमाए लाखों रुपए बरामद भी किए।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि देर रात थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से करीब 50 लाख रूपये की स्मैक व पांच लाख सतावन हजार रुपए नगद के साथ दो महिला नशा तस्करों गिरफ्तार कर लिया। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा गिरफ्तार की गई महिलाएं विगत कई समय से नशे की तस्करी कर रही थीं। नशा तस्कर के बिलासपुर रामपुर से तार जुड़ रहे हैं। ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को उत्तराखंड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुए कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रसार भारती दूरदर्शन भवन के सामने धरी गई

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक महिला प्रीति निवासी हाल पता दीपनगर थाना नेहरू कॉलोनी को 158 ग्राम अवैध स्मैक लाते हुए प्रसार भारती दूरदर्शन भवन के सामने से गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गई तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह दीप नगर में रहती है एवं बरामद ड्रग्स को बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाइ है। गिरफ्तार की गई महिला प्रीति सूरी के द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह दीप नगर में जिस मकान में परिवार के साथ किराए पर रहती है उसकी मकान मालकिन अनीता पत्नी जगदीश निवासी दीप नगर, नेहरू कॉलोनी स्थानीय स्तर पर स्मैक बेचने का काम करती वह मुझे स्मैक लेने के लिए विलासपुर, रामपुर आदि जगहों पर भेजती रहती है, इसके बदले में अनीता घर का किराया नहीं लेती है।

यह भी पढ़ें -  ‘गोल्ज्यू देवता की कसम, ऑडियो 100% सच है’, रेखा आर्या का पति के आरोपों पर पलटवार, विवाद ने पकड़ा तूल

घर से मिली लाखों की स्मैक और नकदी

एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा मौके पर गिरफ्तार महिला प्रीति सूरी से पूछताछ के लिए एनसीबी की टीम को बुलाकर संयुक्त रूप से महिला तस्कर प्रीति सूरी की के बताए गए पते अनीता निवासी निकट चौहान टेंट हाउस दीपनगर के घर पर तलाशी ली गई तो उसके घर पर 4 लाख 57 हजार नगद बरामद हुए। बरामद रुपयों के संबंध में अनीता से पूछताछ की गई तो इसके द्वारा बताया गया कि वह लाई गई स्मैक को स्थानीय स्तर पर छोटी छोटी पुड़िया बनाकर सप्लाई करती है तथा जो रकम उससे बरामद हुई है ये सप्लाई की गई स्मैक से ही प्राप्त की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  Breaking: लालकुआं-बिंदुखत्ता के राजीव नगर में दिखा 8-9 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, वीडियो
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad